Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा/मधेपुरा।सूमो और स्कार्पियो की सीधी टक्कर में बाल-बाल बचे बीडीओ - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, December 2, 2019

सहरसा/मधेपुरा।सूमो और स्कार्पियो की सीधी टक्कर में बाल-बाल बचे बीडीओ

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।


सहरसा। सोमवार को समीक्षा बैठक में भाग लेने मधेपुरा जा रहे आलमनगर बीडीओ की सरकारी गाड़ी और एक स्कार्पियो में सीधी टक्कर हो गई। इस घटना में बीडीओ परवेज आलम सहित ड्राइवर मनोज कुमार जख्मी हो गये।
जानकारी के अनुसार, पतरघट ओपी से लगभग पांच सौ मीटर की दूरी पर मरनमा-कपसिया मोड़ के पास मधेपुरा की ओर से आ रही स्कार्पियो और बीडीओ की सरकारी गाड़ी में आमने-सामने टक्कर हो गई। जिससे बीडीओ सहित ड्राइवर जख्मी हो गये। जिसे स्थानीय लोगों ने पीएचसी पहुंचाया। चिकित्सक डॉ. बीके प्रशांत ने बीडीओ को खतरा से बाहर बताया है। जबकि ड्राइवर मनोज का इलाज चल रहा है। सूचना मिलते ही विधि-व्यवस्था प्रभारी अनि उदय कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे तथा दो क्षतिग्रस्त वाहन को ओपी लाया। स्कार्पियो के ड्राइवर का पता नहीं चल पाया है। पुलिस गाड़ी मालिक का पता लगा रही है।