Kosi Live-कोशी लाइव सुपौल। झड़प के बाद मवेशी तस्करों ने बाप और बेटे को मारी गोली - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, December 21, 2019

सुपौल। झड़प के बाद मवेशी तस्करों ने बाप और बेटे को मारी गोली

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

बिहार में सुपौल के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के परमानंदपुर पंचायत में मवेशी तस्करों ने बाप ओर बेटे को गोली मार दी। इस हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद ग्रामीणों ने एक तस्कर को पिस्तौल के साथ पकड़ लिया। तस्करों के पास से चार गाय भी बरामद की गई है। 
बताया जा रहा है कि शनिवार को सुबह 4:00 बजे लगभग 25 की संख्या में मवेशी तस्कर मवेशी को लेकर भारत सीमा में घुसे थे। रानी पट्टी पलार के पास एसएसबी जवानों को देखकर उन्होंने मवेशियों को  मक्का के खेत में घुसा दिया। उधर, मवेशियों द्वारा खेत चरने की सूचना पर स्थानीय निवासी मोहम्मद मुर्तजा और उसके बेटे हजरत वहां पहुंचे। उन्होंने अपनी खेत से मवेशियों को खदेड़ना शुरू किया। इसी पर तस्करों और दोनों बाप-बेटे के बीच हाथापाई हो गई।
इस बीच एक तस्कर ने चार गोली चला दी। एक गोली मो. मुर्तजा की जांघ में लगी। दो गोली हजरत की पेट मे लगी है। गोली की आवाज सुनकर जब ग्रामीण आये तो अन्य पांच तस्कर भाग निकले। एक विजय कुमार मेहता को पिस्टल के साथ पकड़ लिया गया। दोनों घायल को नेपाल इलाज के लिए भेज गया है। पुलिस तस्करी के चार मवेशी और पिस्टल के साथ पकड़ गए तस्कर विजय मेहता को थाने ले आई है। खबर लिखे जाने तक पुलिस की पूछताछ जारी थी।