Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा।बिहार युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव बने मृणाल, पार्टी कार्यकर्ताओं ने दी बधाई - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, December 21, 2019

सहरसा।बिहार युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव बने मृणाल, पार्टी कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
*बिहार युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव बने मृणाल, पार्टी कार्यकर्ताओं ने दी बधाई*

रितेश हन्नी।

सहरसा - कर्मठ, विश्वसनीय, समर्पित, निर्भिक, शानदार संगठनकर्ता के रूप में सहरसा में अपनी अलग पहचान बनाने वाले कार्यकर्ता सह युवा कांग्रेस के महासचिव को एक और जिम्मेदारी दी गई। भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री निवास बी.वी के आदेशानुसार युवा कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव अमित यादव, सह सचिव राजेश सन्नी और बिहार प्रभारी एवं बिहार युवा कांग्रेस के अध्यक्ष गुंजन पटेल जी के द्वारा मृणाल कामेश को बिहार युवा कांग्रेस का प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया। इस मनोनयन पर युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुदीप सुमन ने हर्ष जताते हुए बधाई दी और कहा कि निश्चित ही मृणाल की दिशा निर्देश में युवा कांग्रेस काफी मजबूती से खड़ी होगी। मृणाल का प्रदेश सचिव बनना हम पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए एक शुभ संकेत है। निश्चित ही कांग्रेस सहरसा से आने वाले 2020 के चुनाव में अपना झंडा बुलंद करने में कामयाब होगी। इस मौके पर मृणाल ने पार्टी के शीर्ष के नेताओं का आभार व्यक्त किया साथ ही युवा कांग्रेस के सभी साथी को दिल से कोटि कोटि बधाई दी। इस मनोनयन पर AICC सदस्य तारानंद सादा, केसर कुमार, विधानंद मिश्र, सुदीप सुमन, मनीष कुमार, रामसागर पांडे, मो.नईमुद्दीन, अमित कन्हैया, आलोक राज, मंशू यादव, रवि, नीतिश, हेमंत, मुरारी, बंटी झा, ईशवर कत्यायान, रोशन वत्स, नीतिश यादव सहित दर्जनों लोगों ने मिलकर व सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई दी।