Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा। ग्वालपाड़ा:अंकुश हत्याकांड : चार में से दो अारोपी गिरफ्तार, पूछताछ के बाद भेजा जेल - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, December 23, 2019

मधेपुरा। ग्वालपाड़ा:अंकुश हत्याकांड : चार में से दो अारोपी गिरफ्तार, पूछताछ के बाद भेजा जेल

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

 | ग्वालपाड़ा ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र के अरार ओपी के महाराजगंज में गुरुवार को हुई अंकुश कुमार उर्फ...


ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र के अरार ओपी के महाराजगंज में गुरुवार को हुई अंकुश कुमार उर्फ मिस्टर कुमार की हत्या के आरोप में पुलिस ने ग्वालपाड़ा निवासी सिंटू कुमार एवं आलोक कुमार को गिरफ्तार कर गहन पूछताछ के बाद रविवार को जेल भेजा दिया। पूछताछ के दौरान पुलिस को हत्या से संंबंधित कई अहम सुराग मिले हैं। डीएसपी सीपी यादव ने बताया की पूछताछ के दौरान प्राप्त जानकारी के आधार पर कई स्थानों पर छापेमारी की गई है जिसमें बिहारीगंज थाना क्षेत्र से पुआल के ढेर के नीचे छिपाकर रखी गई 19.5 लीटर विदेशी शराब बरामद की। उन्होंने बताया की दोनों गिरफ्तार अपराधियों को जेल भेजा जा रहा है। फरार दो नमित अपराधी प्रणव कुमार एवं नवनीत कुमार उर्फ छोटू कुमार भी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे। घटना के कारणों की छानबीन जारी है।