कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
चुनावी रंजिश को लेकर बड़सम के निर्वाचित पैक्स अध्यक्ष आशा देवी के पति पंचायत के मुखिया जयचंद्र यादव ने निकटतम प्रत्याशी नीतू कुमारी के पति दीपक कुमार पर गोलीबारी कर रंगदारी मांगने की शिकायत बसनही थाना में की है।
दिए आवेदन में मुखिया ने बताया कि सोमवार की सुबह मजदूरों के साथ गांव के राइस मिल पर काम करवा रहा था। इसी दौरान तीन चार अन्य व्यक्तियों के साथ वहां पहुंचे दीपक ने गाली गलौज करते गोली चला दिया। लेकिन वह बाल बाल बच गया। जिसके बाद दीपक ने राइस मिल चलाने के एवज में पांच लाख रुपए रंगदारी की मांग किया। मुखिया के अनुसार पत्नी के चुनाव में हार जाने के बाद दीपक सरेआम बोलता है कि चुनाव में खर्च हुआ पांच लाख मुखिया से लेंगे नही तो जान से मार देंगे।
वही दूसरी ओर पैक्स चुनाव में प्रचार प्रसार करने वाले मुखिया समर्थक अरविंद कुमार ने भी दीपक सहित अज्ञात तीन चार लोगों पर उनके खेत में मनरेगा से लगाए गये सैकडों आम व मोहगनी वृक्ष को काट कर बर्बाद कर देने की शिकायत करते थाना को आवेदन दिया है।
इधर पैक्स प्रत्याशी पति दीपक कुमार ने दोनों मामले में लगाए गए आरोप को बेबुनियाद बताते कहा कि मुखिया जयचंद्र यादव से पूर्व से जमीन विवाद चला आ रहा है। बसनही थानाध्यक्ष मनोज प्रसाद सिंह ने बताया कि दोनों मामले की छानबीन की जा रही है।
