Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा।बिहार को उन्नति के साथ आगे बढ़ा रहे हैं नीतीश कुमार: ललन सर्राफ - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, December 29, 2019

सहरसा।बिहार को उन्नति के साथ आगे बढ़ा रहे हैं नीतीश कुमार: ललन सर्राफ

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

सहरसा। शनिवार को कहरा कुटी समीप मंगलम रिसोर्ट में जदयू बूथ अध्यक्ष-सचिव का सहरसा विधानसभा सम्मेलन संपन्न हुआ। इस सांगठनिक सम्मेलन में मुख्य रूप से मौजूद पार्टी के क्षेत्रीय प्रभारी सह विधान पार्षद ललन सर्राफ ने कहा कि पार्टी में लोगों की भागीदारी बढ़ रही है। दल के अंतिम पायदान के कार्यकर्ताओं को भी पदधारक बनाकर दल के हैसियत का भागीदार बनाया जा रहा है। पार्टी हित में कार्य करनेवाले साथी को महत्वपूर्ण जिम्मेवारी दी जा रही है। यह दल मुख्यमंत्री का स्लोगन सब के साथ सब का विकास परक है। पार्टी की मजबूती के कारण मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रतिबद्धता के साथ बिहार को आगे बढ रहे हैं। इसी प्रतिबद्धता के बल पर 2020 के विधानसभा के चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
सोनवर्षा के विधायक रत्नेश सादा ने कहा कि नीतीश कुमार प्रशासनिक दक्षतापूर्ण मुख्यमंत्री हैं। तमाम तरह के झंझावतों के साथ भी बिहार को विकसित श्रेणी में ला खड़ा किया है। सभी वंचित तबकों को सम्मान के साथ शासन को जन भागीदार बनाया है। सूबे में अमन चैन कायम किए हैं। इसी का लाभ हमें विधानसभा चुनाव में मिलेगा। वहीं पूर्व विधायक डा अरूण कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री जी ने हर क्षेत्र में विकास के साथ महिलाओं का सम्मान दिया। सामाजिक कुरीतियां एवं बुराईयों को समाप्त किया। बैठक की अध्यक्षता सहरसा विधानसभा प्रभारी प्रो. गुलहसन एवं संचालन जिलाध्यक्ष चन्द्रदेव मुखिया ने किया। जिला संगठन प्रभारी अशोक कुमार सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी का रीढ़ होता है। आज बिहारी कहलाना शर्म की बात नहीं सम्मान हो गयी है। जदयू बूथ अध्यक्ष एवं बूथ सचिव के लिए आयोजित सहरसा विधानसभा सम्मेलन में पूर्व विधायक गुंजेश्वर साह, सहित राज्य परिषद सदस्य अंजुम हुसैन, आनंदी मेहता, गरीब दास, रेवती रमण सिंह, अक्षय झा, सोहन झा, घनश्याम चौधरी, सुशील कुमार यादव, राजकुमार साह, अमर यादव, गणेश गौरव, दिनेश पासवान, डा. लुतफ्फूल्लाह, प्रो. कैलाश यादव, घनश्याम चौधरी, वार्ड पार्षद वैद्यनाथ चौधरी, साजन शर्मा, अमरदीप शर्मा, सीमा गुप्ता, स्मिता सिंहा, मो. मोहीउद्दीन राईन, प्रभात झा, फेकनारायण मंडल, सुनील कुमार सिंह, शैलेद्र यादव, इंदल यादव, गौरव बंटी, संतोष राय, रमेश पासवान, ललित यादव, राजकमल गुप्ता, रंजीत महतो, मुकेश साह, मोहन दास, सत्यनारायण साह, देववत्त शर्मा, अशोक तांती, अनिल यादव, संजीत सिंह, सीताराम, आरजू आदि ने भाग लिया।