कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
सहरसा। थाना क्षेत्र के अजगेवा पंचायत के बेलदारी टोला रघुनाथपुर में शनिवार को आपसी विवाद में एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों के साथ मारपीट कर घर तोड़ दिया। पीड़ित परिवार थाना परिसर में शरण लिए हुए हैं।
पीड़ित कपिदेव महतो ने थाना में दिए आवेदन में कहा है कि गांव के ही रमेश राम, रामशंकर महतो, मुकेश महतो, सुबोध महतो समेत बाईस से अधिक लोगों ने मिलकर मेरे परिवार के सभी लोगों को बांध दिया। बांधने के बाद मेरे घर को उजाड़ कर कंटीले तार से मेरे जमीन को घेर लिया है। हमलोग किसी तरह भागकर थाना आया हूं, पीड़ित परिवार ने बताया कि रहने के लिए एक भी घर नहीं बचा हुआ है। पीड़ित परिवार थाना परिसर में ही रहने की बात पर डटे हुए थे। पुलिस अधिकारी पीड़ित परिवार को मनाने में लगे हुए थे। थाना अध्यक्ष जयशंकर प्रसाद ने बताया कि बेलदारी रघुनाथपुर में भगवती स्थान एवं बिहार सरकार का जमीन है। जिस जमीन को कब्जे में लेने को लेकर कई वर्षो से विवाद चल रहा है। अंचल प्रशासन की तरफ से कार्रवाई का मामला लंबित है। उसी विवादित जमीन को लेकर विवाद हुआ है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित कपिदेव महतो के आवेदन पर बाईस लोगों पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
--
जमीन पर अवैध कब्जा करने की शिकायत
---
संसू, सौरबाजार (सहरसा): थाना क्षेत्र के धमसैना गांव निवासी जयकिशोर यादव ने थाना में आवेदन देकर निजी जमीन पर अवैध कब्जा करने की शिकायत की है। दिए गए आवेदन में कहा गया है कि अजय यादव समेत अन्य लोग मेरे निजी जमीन पर अवैध कब्जा करना चाहते हैं। जब अपने जमीन पर घर बनाने के लिए जाते हैं तो ये लोग मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। जनता दरबार के नोटिस में भी उपस्थित नहीं होते हैं। पीड़ित व्यक्ति ने थाना से इस मामले में न्याय की गुहार लगायी है।
