Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा।रोजगार मेला में दर्जनों युवाओं को दी गई नौकरी - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, December 18, 2019

सहरसा।रोजगार मेला में दर्जनों युवाओं को दी गई नौकरी

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

सहरसा। जीविका द्वारा बुधवार को दिवारी भगवती स्थान मंदिर परिसर में रोजगार मेला का आयोजन किया गया। मेला की शुरुआत प्रखंड विकास पदाधिकारी रचना भारतीय एवं प्रमुख रचना प्रकाश सहित अन्य ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। रोजगार मेला मे सिक्युरिटी गार्ड, सेल्स एक्युटिव समेत अन्य पदों पर बहाली के लिए 13 कंपनी ने भाग लिया। मेला में 18 से 35 वर्ष आयु के 200 से अधिक बेरोजगार युवकों ने आवेदन जमा लिया गया। जिसमें से दर्जनों युवाओं को मौके पर ही रोजगार हेतु कंपनी द्वारा ऑफर लेटर प्रदान किया गया। मेला में जीविका के विभिन्न क्षेत्रों से आये संगठन के महिलाएं की काफी भीड़ देखी गई।इस दौरान जीविका के महिला समूहों को विभिन्न प्रकार के रोजगार के बारे मे जिला से आये जीविका कर्मियों द्वारा बताया गया। मौके पर आबीसीबी प्रबंधक रंजीत रंजन, मानव संसाधन प्रबंधक वीणा कुमारी, बीपीएम बिनोद कुमार सहित अन्य जीविका कर्मी व जीविका समूह की सैकड़ों महिलाएं मौजूद थी।