कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
सहरसा। शुक्रवार को सबेरे अपनी सहेली के साथ कोचिग जा रही एक छात्रा का कपसिया नर्सरी के पास से अपहरण कर लेने का मामला सामने आया है। पीड़ित पिता ने इस बाबत ओपी अध्यक्ष को लिखित आवेदन देकर चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। आवेदन में कहा है कि उनकी 14 वर्ष की नाबालिग बेटी अपनी सहेली के साथ साइकिल से कोचिग संस्थान में पढ़ने जा रही थी। पतरघट मुख्य सड़क के कपसिया नर्सरी के पास पहले खड़े चार पहिया वाहन पर सवार राजा कुमार तथा राहुल कुमार दोनों पिता गणेश गुप्ता एवं गणेश गुप्ता पिता सियाराम साह तथा सोनू कुमार पिता दिलीप यादव कमलजड़ी रोक दिया। राजा कुमार ने थ्रीनट का भय दिखाकर खड़ी गाड़ी पर अपहरण कर उनकी नाबालिग बेटी को जबरन बैठा लिया। बेटी के साथ जा रही सहेली ने इसकी सूचना ओपी अध्यक्ष अजीत कुमार सहित कोचिग संस्थान के निदेशक को दी। तब सूचना पर हम भी ओपी आकर आवेदन दिया।
ओपी अध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि लिखित आवेदन के आलोक में प्राथमिक दर्ज की गई है। अपहृत छात्रा को बरामद कर लिया गया है। छात्रा को न्यायालय के सामने प्रस्तुत किया जा रहा है।
