कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
मधेपुरा। चौसा में हथियार व गोली के साथ अंर्तजिला शातिर बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाश के पास से पुलिस ने 18 इंच के देशी पिस्तौल, पांच जिदा कारतूस बरामद किया है। गिरफ्तार बदमाश सीमावर्ती भागलपुर जिले के परवत्ता थाना क्षेत्र के जगतपुर निवासी जुगेश यादव उर्फ कृष है। प्रभारी थानाध्यक्ष महेश रजक ने बताया कि घोषई से सुबह सूचना मिली कि हथियार से लैश बदमाशों द्वारा इस क्षेत्र में कोई बड़ा आपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए योजना बनाया जा रहा है। सूचना पर पुलिस बल के साथ उसके ठिकाने पर घोषई से श्याम टोला जाने वाली सड़क पर पहुंचे। पुलिस को देख बदमाश भागने लगा। यह देख पुलिस ने खदेड़कर एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद तलाशी लेने पर 18 इंच का एक देशी पिस्तौल एवं उनके जेब मे पांच जिदा कारतूस को बरामद किया गया। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि वह भागलपुर जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र के जगतपुर निवासी है। उसका नाम जुगेश यादव उर्फ कृष पहलवान है। पुलिस के पूछताछ के दौरान उन्होंने खुलासा करते हुए बताया उसके ऊपर हत्या, लूट, अपहरण सहित कई संगीन मामले में केस दर्ज है। फिलहाल चौसा थाना क्षेत्र में इससे पहले कोई आपराधिक रिकार्ड पुलिस के पास नहीं है। प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया जुगेश यादव की आपराधिक रिकार्ड उसके संबंधित थाना से ली जा रही है।