कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
मधेपुरा। पुलिस ने शुक्रवार की रात कुश्थन में छापेमारी कर लोडेड हथियार सहित आठ कारतूस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस गिरफ्तार बदमाश से पूछताछ कर रही है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि दहशत फैलाने की मंशा से गोली फायर करने की सूचना पर एएसआइ सुरेंद्र, रामदयाल सिंह, सिपाही सुखराम सिंह और अमरेंद्र कुमार के साथ कुश्थन वार्ड एक पहुंचकर बाइक सवार व्यक्ति की तलाशी ली गई। उसके पास से एक लोडेड मास्केट सहित सात कारतूस, एक खोखा व मोबाइल बरामद किया गया है। पूछताछ में उसने अपना नाम परमानंद यादव, पिता बैकुंठ यादव साकिन कुश्थन वार्ड एक का रहने वाला बताया है। इस घटना के बाइक सहित अन्य बरामद समान जब्त कर आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की तहकीकात की जा रही है।
