Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा/ग्वालपाड़ा:मुखिया पति हत्याकांड:परिजनों से मिली रेणु कुशवाहा बोली सूबे में कानून व्यवस्था चौपट : - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, December 29, 2019

मधेपुरा/ग्वालपाड़ा:मुखिया पति हत्याकांड:परिजनों से मिली रेणु कुशवाहा बोली सूबे में कानून व्यवस्था चौपट :

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

मधेपुरा। मधेपुरा जिला सहित पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था चौपट हो चुकी है। अपराधी बेखौफ हो चुका है। ग्वालपाड़ा प्रखंड के सरौनीकला की मुखिया बेबी कुमारी के पति राजीव कुमार गुप्ता की अपराधियों ने जिस तरह हत्या का अंजाम दिया है। यह बड़ी ही निदनीय घटना है। उक्त बातें पूर्व मंत्री डॉ. रेणु कुमारी कुशवाहा ने शुक्रवार की देर संध्या पीड़ित परिजनों से मिलने के बाद कही। उन्होंने कहा कि मृतक राजीव की हत्या के बाद किसी भी जिला के अधिकारियों द्वारा मृतक के घर पहुंचकर स्थिति का जायजा नहीं लिया जाना, निंदनीय है। सीएम नीतीश कुमार जल, जीवन, हरियाली अभियान के नाम पर बिहार का भ्रमण करने में लगे हुए हैं। वहीं विजय सिंह कुशवाहा ने कहा कि मुखिया पति की हत्या से उनके छोटे- छोटे बच्चों को शिक्षा दिलाने के लिए सरकार को पहल करनी चाहिए। मुखिया परिवार को उचित मु आवजा मिलना चाहिए। इसके बाद पूर्व मंत्री डा. कुशवाहा ने पड़रिया के पूर्व मुखिया विंदेश्वरी मेहता की पत्नी सरस्वती देवी (75) की निधन पर शोकाकुल परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त किया। मौके पर कपिलदेव यादव, शैलेन्द्र यादव, मनोज यादव, पूर्व मुखिया किरण देवी, नीतेश कुमार उर्फ पिन्टू मेहता, डीके मेहता, निर्मल मेहता, नीरज मेहता, विपीन कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल थे।