Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा।महिला की हत्या कर शव को फेंका - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, December 24, 2019

मधेपुरा।महिला की हत्या कर शव को फेंका

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

मधेपुरा : सदर थानाक्षेत्र के भर्राही ओपी के राजपुर में गैमन इंडिया के प्लांट के समीप एनएच 107 के बगल में 30 वर्षीय अज्ञात महिला का शव मिला है। बताया जा रहा है कि महिला की हत्या कहीं दूसरे जगह की गई है। उसके बाद उसे वाहन से लाकर यहां संध्या साढ़े सात बजे फेंक दिया गया। चर्चा है कि महिला का दुष्कर्म कर हत्या कर दी गई है। इधर ओपीध्यक्ष त्रिभुवन पांडे ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। फिलहाल पता लगाया जा रहा महिला इस जिले का है या बाहर के जिले से लाकर यहां फेंक दिया गया है। महिला की हत्या की चर्चा हर ओर फैल गई है। महिला के चेहरे पर जख्मी का निशान है। आशंका जताई जा रही है कि महिला की दुष्कर्म कर गला दबाकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों जांच कर मृत घोषित कर दिया।