Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा।मुखिया पति के हत्या के विरोध में लोगों ने किया सड़क जाम - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, December 15, 2019

मधेपुरा।मुखिया पति के हत्या के विरोध में लोगों ने किया सड़क जाम

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

मधेपुरा। मुखिया पति को कुछ युवकों का विरोध करने पर गोली मारी गई। ऐसी चर्चा लोगों के बीच में हैं। वहीं हत्या के विरोध में चार घंटे तक लोगों ने एंबुलेंस को बीच सड़क पर रोककर व टायर जलाकर प्रदर्शन किया। वहीं पुलिस अधिकारी मुखिया के घर पहुंचकर वस्तु स्थिति से अवगत हुए। हत्या शनिवार की रात को गोली मारकर की गई थी।
जानकारी के मुताबिक शनिवार की रात्रि मुखिया पति को बाइक सवार तीन बदमाशों ने गोलियों से छलनी कर हत्या कर दी। मामला मधेपुरा जिले के बिहारीगंज थानाक्षेत्र के सरौनीकला पंचायत की है। ग्वालपाड़ा प्रखंड के सरौनीकला पंचायत के मुखिया बेबी कुमारी का पति राजीव कुमार गुप्ता शनिवार को गांव के वार्ड छह निवासी तपेश्वरी यादव के घर श्राद्ध का भोज खाकर सरपंच के साथ पैदल आ रहे थे, जबकि बाइक दूसरे युवक को लेकर आने को उन्होंने कहा था। इसी दौरान बस्ती में एक बाइक से सवार तीन बदमाशों ने उन्हें रोककर तबाड़तोड़ गोली चलाकर जख्मी कर दिया। सभी बदमाश बाइक से भाग निकले। आनन-फानन में आसपास के लोगों ने उसे ग्वालपाड़ा अस्पताल ले गए जहां चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए मधेपुरा अस्पताल रेफर कर दिया। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम कर रविवार की सुबह एंबुलेंस से सरौनी लाया गया। शव को देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। आक्रोशित लोगों ने एंबुलेंस को बीच सड़क पर रखकर लगभग चार घंटे तक सड़क जाम कर टायर जलाकर प्रदर्शन किया। सूचना पर एसडीएम शेख जियाउल हसन, एसडीपीओ सीपी यादव, थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने पुलिस बलों के साथ स्थल पर पहुंचकर आक्रोशित लोगों को शांत किया। इसके बाद सभी पदाधिकारी मुखिया के घर पहुंचकर सारी जानकारी से अवगत हुए, जहां लोगों ने पुलिस की कार्यशैली का भी विरोध किया। काफी समझने के बाद माहौल शांत कर ग्रामीणों के साथ पदाधिकारियों ने बैठक कर सभी बदमाशों पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इसके बाद जाम हटाकर शव को घर लाया गया।