Kosi Live-कोशी लाइव बिहार:दुकानें बंद नहीं करने पर बवाल, पुलिस पर पथराव, दारोगा घायल, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, December 21, 2019

बिहार:दुकानें बंद नहीं करने पर बवाल, पुलिस पर पथराव, दारोगा घायल, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

औरंगाबाद : बिहार बंद के दौरान अल्पसंख्यक समुदाय के लोग दुकानों को जबरन बंद करा रहे थे. दुकानदारों ने दुकानों को जब बंद नहीं किया, तो वे आक्रोशित हो गये और पथराव करने लगे. पथराव करने से नगर थाने के दारोगा संजय कुमार घायल हो गये. 

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनूप कुमार ने लोगों को समझाने-बुझाने का काफी प्रयास किया. इसके बाद प्रदर्शनकारी पुलिस पर पथराव करना शुरू कर दिये. इससे कई पुलिसकर्मी घायल हो गये. स्थिति काफी भयावह हो गयी. प्रदर्शनकारियों के उग्र तेवर को देखते हुए पुलिस को आंसू गैस का गोला छोड़ना पड़ा. वहीं, अब भी पुलिस और अपराधियों के बीच पथराव जारी है. घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी राहुल रंजन महिवाल पुलिस अधीक्षक दीपक वर्णवाल सहित अन्य अधिकारी पहुंच चुके हैं. एएसपी अभियान राजेश कुमार सिंह, एसडीपीओ अनूप कुमार मामले को शांत करा दिया है. फिलहाल शहर की दुकानें बंद हो गयी हैं. शहर में पुलिस फ्लैग मार्च कर रही है.