कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
सासाराम : रोहतास जिले के राजपुर प्रखंड के रामोडीह गांव में घने कोहरे का फायदा उठाते हुए शौच के लिए गांव से बाहर जा रही एक युवती को जबरन घर के अंदर खींच कर दुष्कर्म का प्रयास किया गया. इसके बाद युवती के बयान पर आरोपित चार युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. युवकों की गिरफ्तारी के बाद घटनास्थल वाले घर में असामाजिक तत्वों ने आग लगा दी. वहीं, पीड़ित युवती को मंगलवार की सुबह गोली मार दी गयी. गोली लगने के बाद युवती को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया है.
यह भी पढ़ें : जिंदा जलायी गयी छात्रा ने देर रात दम तोड़ा, परिजनों का पोस्टमार्टम कराने से इनकार, पिता ने कहा...
जानकारी के मुताबिक, रोहतास जिले के राजपुर प्रखंड के रामोडीह गांव में मंगलवार कि सुबह करीब चार बजे घर के दरवाजे पर ही एक युवती गोली मार दी गयी. गोली युवती के गर्दन में लगी है. घायल युवती का इलाज एनएमसीएच में चल रहा है. गोली मारने के मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. गांव में काफी संख्या में पुलिस कैंप किये हुए हैं.
पीड़ित युवती से रविवार की सुबह दुष्कर्म का हुआ था प्रयास, फिर घर में लगायी गयी थी आग
राजपुर थाने क्षेत्र के रामोडीह गांव स्थित जिस घर में युवती के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया था, उस घर में रविवार की रात भारी पुलिस बल की मौजूदगी के बावजूद आग लगा दी गयी. मामले की जानकारी होने पर पुलिस कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाने में सफल हुई. मालूम हो कि रविवार की अहले सुबह चार युवक फारूख खां, जफर खां, पिंटू खां और आजाद खां अपने ही गांव की एक युवती को गलत नीयत से इलियास खां के घर के एक कमरे में बंद कर दिया था. इलियास खां अपने परिवार के साथ बाहर रहते हैं और घर की चाबी आरोपित आजाद खां को दी थी. युवती अपनी दादी के साथ गांव से बाहर शौच के लिए जा रही थी. इसी दौरान घने कोहरे का लाभ उठा चारों युवकों ने युवती को जबरन घर के अंदर खींच बाहर से ताला बंद कर दिया. कुछ देर बाद चारों आरोपित घर में घुस कर युवती के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगे. युवती ने जब विरोध किया, तो उसके साथ मारपीट की गयी.
इधर, जब युवती घर नहीं पहुंची, तो उसकी मां गांव में बेटी को खोजने के लिए निकली. उसी दौरान युवती आरोपितों से बचने के लिए चिल्लाई. बेटी की आवाज सुन मां भी चिल्लाने लगी. खतरे को भांपते हुए चारों युवक कमरे से भाग निकले. ग्रामीणों की भीड़ भी जुट गयी. मामले की सूचना पुलिस को दी गयी. मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती के बयान पर चारों युवकों को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में चारों आरोपितों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया. इस घटना के बाद राजपुर, अकोढ़ीगोला, नासरीगंज, काराकाट व संझौली थाने की पुलिस गांव में डटी है. इसके बाद भी घटनावाले घर में असामाजिक तत्वों ने आग लगा दी. मामले में थानाध्यक्ष संजय कुमार यादव ने कहा कि असामाजिक तत्वों द्वारा आग लगायी गयी थी, जिसे तत्काल बुझा दिया गया. दोषियों को चिह्नित किया जा रहा है.