Kosi Live-कोशी लाइव सुपौल। 95 बोतल शराब व बाइक समेत कारोबारी चढ़ा पुलिस के हत्थे, - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, December 31, 2019

सुपौल। 95 बोतल शराब व बाइक समेत कारोबारी चढ़ा पुलिस के हत्थे,

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
संतोष कुमार भगत।

संवाद सहयोगी, वीरपुर(सुपौल): नए साल के जश्न को लेकर मोटरसाइकिल के साथ लाये जा रहे 82 बोतल देशी एवं 13 बोतल नेपाली विदेशी शराब सहित सवार दोनों कारोबारी को वीरपुर पुलिस ने पकड़ा है। जिसे मंगलवार को न्यायिक हिरासत में सुपौल भेजा गया। थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार की संध्या गश्ती के दौरान मनसी पिपराही की तरफ जाने के दौरान एक नेपाली नंबर की मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति वीरपुर की तरफ आ रहे थे। मोटरसाइकिल के पीछे एक बोरी बंधी थी और एक सवार के पीठ पर बैग लगा था। पुअनि रमेश कुमार के नेतृत्व में गश्ती दल को शक हुआ और मोटरसाइकिल नंबर को रोकते हुए तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान लदे बोरी से 82 बोतल उमंग ब्रांड की नेपाली शराब तथा बैग से 13 बोतल विभिन्न किस्मों के नेपाली विदेशी शराब कुल 95 बोतल पाई गई। पुलिस ने शराब व मोटरसाइकिल के साथ दोनों को थाने ले आई। जिसमें एक की पहचान नेपाल के सुनसरी जिला के इनरुबा के सुखसेना वार्ड नंबर 2 एवं दूसरे की पहचान वीरपुर वार्ड नंबर 4 निवासी संजय मंडल के रूप में करते हुए कांड संख्या 289/19 दर्ज कर दोनों को न्यायिक हिरासत में सुपौल भेजा गया।