Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा।अपहृत 9वीं के छात्र की नाटकीय ढंग से बरामदगी, - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, December 23, 2019

सहरसा।अपहृत 9वीं के छात्र की नाटकीय ढंग से बरामदगी,

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

खुद चलकर घर पहुंचासदर थाना क्षेत्र के जरसेन नहर पर शुक्रवार की देर रात हथियारबंद स्कार्पियो सवार अपराधियों द्वारा अपहृत नौवीं के...


सदर थाना क्षेत्र के जरसेन नहर पर शुक्रवार की देर रात हथियारबंद स्कार्पियो सवार अपराधियों द्वारा अपहृत नौवीं के छात्र अमर की नाटकीय ढंग से रविवार की अहले सुबह 5 बजे सकुशल बरामदगी हो गई है। वे खुद चलकर अपने घर पहुंचा । जिसकी सूचना सदर थाना सहित बिहरा थाना को दी गई। मौके पर सदर थाना अध्यक्ष राजमणि पहुंचकर अपहृत छात्र का बयान दर्ज कर छानबीन कर रही है। वहीं उनकी मुलाकात एसपी राकेश कुमार से भी करवाई गई है। पीड़ित के पिता दिगंबर प्रसाद यादव ने बताया कि रविवार की अहले सुबह 5 बजे उनके घर का दरवाजा खटखटाया गया। जब उन्होंने दरवाजा खोला तो देखा उनका बेटा अमर सामने खड़ा था। वे पुत्र की सकुशल बरामदगी से खुश हैं।

अपहृत छात्र अमर ने बताया कि स्कार्पियो सवार अपराधियों द्वारा अपहरण किए जाने के बाद उनके चेहरे पर स्प्रे कर दिया गया था। जिससे वे पूरी तरह बेहोश हो गए थे। रविवार की अहले सुबह उन्हें फिर टैंपो में बिठाकर अगवानपुर नहर लाया गया था। जहां नहर किनारे उसे छोड़कर वे लोग फरार हो गए। जिसके बाद वे किसी तरह अपने घर पहुंचे थे। मालूम हो कि शुक्रवार की देर रात जिले के बिहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत खादीपुर गांव ,वार्ड नंबर 9 निवासी एवं पंचगछिया स्टेशन पर दवा की दुकान चला रहे दिगंबर प्रसाद यादव के पुत्र का अपहरण उनके सामने हथियारबंद स्कार्पियो सवार पांच की संख्या में अपराधियों द्वारा कर लिया गया था।

मारपीट की गई थी। आक्रोश में शनिवार को लोगों ने बाजार बंद कर एव जाम कर प्रदर्शन किया था।