Kosi Live-कोशी लाइव सुपौल: अपराधियों ने व्यवसायी को बनाया निशाना, स्टाफ को गोली मारकर लूटे 7 लाख - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, December 4, 2019

सुपौल: अपराधियों ने व्यवसायी को बनाया निशाना, स्टाफ को गोली मारकर लूटे 7 लाख

कोशी लाइव

अपराधियों ने योजनाबद्ध तरीके से लूट की वारदात को अंजाम दिया है. दरअसल, व्यवसायी बकाया वसूल कर बाजार से वापस लौट रहा था.


सुपौल: जिले में अज्ञात अपराधियों ने व्यवसायी के स्टाफ को गोली मारकर लाखों की लूट की है. चार की संख्या में आए हथियारों से लैस अपराधियों ने पहले तो बंदूक दिखाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया. फिर विरोध करने पर गोली मार 7 लाख रुपये लूट लिए. मौके पर पहुंची पुलिस जांच कर रही है.


मामला जिले के त्रिवेणीगंज का है. यहां बीच बाजार अपराधियों ने व्यवसायी से 7 लाख रुपये की लूट की है. इस दौरान अपराधियों ने व्यवसायी के स्टाफ को गोली मारकर घायल कर दिया. जिसकी हालत गंभीर बतायी जा रही है.

बकाया वसूल कर लौट रहा था व्यवसायी
अपराधियों ने योजनाबद्ध तरीके से लूट की वारदात को अंजाम दिया है. दरअसल, व्यवसायी बकाया वसूल कर बाजार से वापस लौट रहा था. वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस लूट की वारदात की जांच पड़ताल में जुट गई है. खबर लिखे जाने तक जख्मी का इलाज त्रिवेणीगंज अस्पताल में किया जा रहा है.