Kosi Live-कोशी लाइव सुपौल।एनएच पर पिकअप को ट्रक ने ठोका, चालक समेत छह पशुओं की मौत - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, December 4, 2019

सुपौल।एनएच पर पिकअप को ट्रक ने ठोका, चालक समेत छह पशुओं की मौत

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

 संवाद सूत्र, प्रतापगंज(सुपौल): फोरलेन पर थानाक्षेत्र के दुअनियां और छुरछुरिया पुल के बीच बुधवार की सुबह सिमराही की ओर से आ रही मवेशियों से लदी खड़ी बोलेरो पिकअप को पीछे से आ रही ट्रक ने ठोकर मार दी। ठोकर मारकर ट्रक भाग निकाला। ठोकर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो वहीं पलटी गई। जिसमें बोलेरो के ड्राइवर सहित 6 भैंस का बच्चा घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया। बोलेरो पर बांस के दो छल्ले बने हुए थे। जिसमें एक दर्जन से अधिक भैसों को लादकर ले जाया जा रहा था। जिन भैंस के बच्चों का पैर बंधा हुआ था। सबने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया। अन्य बच्चा यत्र-तत्र भाग गया। दुर्घटना की सूचना सुन आसपास के लोग घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े। तब तक ड्राइवर की मौत हो चुकी थी। बताया जाता है कि बोलेरो नंबर बीआर 01 जीई-4962 का टायर पंक्चर हो गया था। गाड़ी जक के सहारे खड़ी थी। संभवत: खलासी टायर बनवाने कहीं निकला होगा। गाड़ी खराब रहने का कोई भी संकेतक पीछे नहीं लगाया गया था। इसी बीच पीछे से आ रही बड़ी ट्रक से ऐसी घटना घटित हो गई। घटना स्थल पर पहुंचे पंचायत के सरपंच मजीद साफी ने घटना की सूचना स्थानीय थाना को दी। सूचना पाते ही थानाध्यक्ष रजनीश कुमार केशरी दल-बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच बोलेरो पिकअप सहित मृतक को अपने कब्जे में ले लिया। मृतक की तलाशी लेने पर उसकी जेब से डीटीओ पटना से बना ड्राइविग लाइसेंस मिला। जिसमें ड्राइवर का नाम मु. गोल्डेन, पिता का नाम खुदाबख्श शाह तथा पता निजामपुर, सिरिधरा, दुल्हन बाजार पटना अंकित था। लेकिन घंटों बाद भी खलासी घटना स्थल पर नहीं आया। तब जाकर थानाध्यक्ष ने मृतक को पोस्टमार्टम हेतु सुपौल भिजवाने के साथ-साथ जेसीबी को मंगवा कर मरे हुए पशुओं को एनएच के किनारे दफना दिया है।