कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
सहरसा। प्रेम प्रसंग में नहरवार के युवक अमित कुमार की हत्या मामले में युवक के पिता गजेन्द्र मुखिया द्वारा महिषी थाना में पंचकोड़ी शर्मा सहित पन्द्रह लोगों पर हत्या का मामला दर्ज करवाया गया है। जिसमें से महिषी थानाध्यक्ष कमलेश ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पंचकोड़ी शर्मा,संजय शर्मा,सुनील शर्मा,राजेश शर्मा,आनन्दी शर्मा,भूटाय शर्मा,बद्री शर्मा,दुलारचन्द्र शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है।

प्रेम-प्रसंग को लेकर युवक की हत्या
सहरसा। नहरवार निवासी गजेंद्र मुखिया के 23 वर्षीय पुत्र अमित कुमार की मंगलवार देर रात को फंदे से गला घोंटकर हत्या कर दी गई। घटना का कारण प्रेम-प्रसंग बताया जा रहा है। सदर एसडीपी प्रभाकर तिवारी व थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर मामले की पड़ताल की।
जानकारी के अनुसार, जिस युवक की हत्या की गयी उसका प्रेम प्रसंग बगल के टोला पौड़ाडीह की एक लड़की के साथ था। जिस लड़की से युवक का प्रेम प्रसंग चल रहा था। उस लड़की की शादी बुधवार को होनी थी। युवक मजदूरी करता था और उसे लड़की की शादी में बनने वाले टेंट निर्माण के लिए बतौर मजदूर बुलाया गया। जहां उसकी हत्या कर शव पुन: लड़के के दरवाजे पर बने मचान पर लाकर रख दिया गया। सुबह में मचान पर युवक की शव को देख गांव वालों को इसकी सूचना महिषी थाना को दी गई। महिषी थानाध्यक्ष सदलबल घटना स्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों के सूचना पर पंचकारी शर्मा, सुनील शर्मा एवं राजेश शर्मा को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। युवक की हत्या से उसके परिवार में कोहराम मच गया गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। तो वहीं गांव में मातमी सन्नाटा छा गया है। इस मामले घटना स्थल पर पहुंचे सदर एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने बताया कि प्रथम²ष्या हत्या प्रेम प्रसंग में की गई लगती है। पुलिस हर बिन्दुओं को ख्याल में रखते हुए जांच कर रही है।