Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा:गांव में बालक का शव मिला, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS


Wednesday, December 11, 2019

सहरसा:गांव में बालक का शव मिला, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

सहरसा। बिहरा थाना क्षेत्र के विशनपुर गांव में बुधवार की अहले सुबह एक आठ वर्षीय बालक की शव मिलने से आक्रोशित ग्रामीणों ने आरण . विशनपुर मुख्य मार्ग पर शव रख आवागमन बाधित कर दिया तथा टायर जला पुलिस प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी करने लगे। मृत बालक की पहचान बेलहा निवासी रंजेश यादव के पुत्र ऋसव कुमार के रूप में की गयी है। मृतक अपने ननिहाल विशनपुर में नाना नागेश्वर यादव के यहां रहता था। परिजनों ने हत्या करने की आशंका जताई है। सूचना मिलते ही जाम स्थल पहुंच थानाध्यक्ष अरविन्द मिश्र ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने का अथक प्रयास किया। मगर ग्रामीण वरीय अधिकारियों के आने की अपनी जिद्द पर अडिग रहे। हालांकि घटना कि जायजा लेने घटना स्थल पहुंचे एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी के आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम समाप्त कर दिया। इस बीच लगभग एक घंटे तक जाम रहने से सड़क के दोनों ओर छोटे-बड़े वाहनों का लंबी कतार लग गई थी। जाम समाप्त होते ही थाना पुलिस द्वारा शव को अपने कब्जे में ले पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया गया। वहीं इस मामले मे एक व्यक्ति को हिरासत में ले पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है। परिजनों के अनुसार मंगलवार की शाम को बालक घर से निकला था तो परिजन समीप में हो रहे पैक्स चुनाव के मतगणना स्थल पर जाने की बात समझ निश्चित थे। मगर जब देर रात तक घर वापस नहीं लौटा तो बालक की खोजबीन शुरू कर दी गयी। सुबह होते ही अपने ही घर के पीछे एक लकड़ी के तले मरा पड़ा देख परिजनों मे कोहराम मच गया।
जांच की जा रही हैं। परिजनों द्वारा हत्या करने की आशंका जताई जा रही है। परिजनों द्वारा अबतक लिखित शिकायत नहीं किया गया है।
अरविन्द कुमार मिश्र
थानाध्यक्ष, बिहरा।