Kosi Live-कोशी लाइव SAHARSA;भोज खाकर घर लौट रहे वृद्ध की जमीन विवाद में पीट-पीटकर हत्या - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, November 28, 2019

SAHARSA;भोज खाकर घर लौट रहे वृद्ध की जमीन विवाद में पीट-पीटकर हत्या

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर

सहरसा के सिमरीबख्तियारपुर थाना क्षेत्र के बलबा हाट ओपी अन्तर्गत खजुरी गांव में बुधवार की देर रात एक वृद्ध की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के संबंध में बताया जाता है कि खजुरी गांव निवासी 70 वर्षीय वृद्ध लालो मुखिया अपने ही गांव के पवन मुखिया के यहां आयोजित भोज में शामिल होकर अपने घर लौट रहा था।
इसी क्रम में पूर्व से घात लगाए अपराधियों ने उन्हें लाठी और डंडों से पीट-पीटकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची बलवा हाट ओपी पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं मृतक के बेटे के बयान पर छह लोगों को नामजद किया गया है। इसमें तीन आरोपी क्रमशः चन्द्र देव मुखिया, लक्ष्मी मुखिया व सुदीन मुखिया  को गिरफ्तार कर लिया है।