Kosi Live-कोशी लाइव SUPAUL:भाजपा द्वारा चलाया जा रहा है सक्रिय सदस्य बनाने का कार्य - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, November 28, 2019

SUPAUL:भाजपा द्वारा चलाया जा रहा है सक्रिय सदस्य बनाने का कार्य

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर

छातापुर, सुपौल से संतोष कुमार भगत की रिपोर्ट

भारतीय जनता पार्टी का सक्रिय सदस्य बनाये जाने का काम इन दिनों प्रखण्ड क्षेत्र में जारी है। इसको लेकर भाजपा नेता अरुण कुशवाहा द्वारा प्रखण्ड के भीमपुर , लक्ष्मीनिया, ठूठी आदि पंचायतों में सक्रिय सदस्य बनाने का कार्य किया गया। उन्होंने बुधवार को जनसम्पर्क लोगों से किया। जिस दौरान स्थानीय योगानंद यादव , किशोर राज, सुनील साह, अजय राज आदि ने भारतीय जनता पार्टी का सक्रिय सदस्यता ग्रहण किया । श्री कुशवाहा ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह के कार्यों समेत पार्टी की सरकार द्वारा किये जानी वाली विकासात्मक कार्यों से प्रेरित होकर कई युवा पार्टी में शामिल होने की बात कही है।