Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा:अमारी मेला के दूसरे दिन अंकुश राजा ने बांधा समां - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, November 7, 2019

मधेपुरा:अमारी मेला के दूसरे दिन अंकुश राजा ने बांधा समां

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
अक्की।

मधेपुरा। थाना क्षेत्र अंतर्गत अमारी छठ मेला के दूसरी रात मंगलवार को भोजपुरी कलाकार अंकुश राजा की युगल जोड़ी ने दर्शकों को पूरी तरह बांधे रखा। पहली बार अमारी के ऐतिहासिक मेला में पहुंचे भोजपुरी कलाकार अंकुश और राजा ने दर्शकों की भीड़ को देख काफी उत्साहित हुए। उनके एक से बढ़कर एक प्रस्तुति से दर्शकों का दिल जीत लिया। दोनों की युगल जोड़ी ने अपने प्रस्तुति पर दर्शकों पूरी रात झुमने पर मजबूर कर दिया। बीच बीच में अंकुश राजा ने मेला कमेटि और श्वेतकमल बौआ व विश्वजीत कुमार उर्फ पिन्टू के प्रति आभार व्यक्त करते रहे। दर्शकों ने भी अंकुश और राजा दोनों भाई के प्रस्तुति को सराहनीय बताया। इस पहले दोनों को नपं मुख्य पार्षद श्वेतकमल बौआ और विश्वजीत कुमार उर्फ पिन्टू यादव ने शॉल से सम्मानित किया। वहीं कार्यक्रम में अन्य कलाकारों ने नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं मेला में सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई थी। मेला में लोगों के मनोरंजन के लिए मौत कुआं, ब्रेक डांस, रामझूला सहित विभिन्न तरह के लगी दुकानें लगी थी।