Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा;692 बोतल विदेशी शराब पुलिस ने की जब्त - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, November 7, 2019

मधेपुरा;692 बोतल विदेशी शराब पुलिस ने की जब्त

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
अक्की।
माधेपुरा। भर्राही ओपी क्षेत्र अंतर्गत भदौल वार्ड छह में पुलिस ने बिट्टू यादव के घर से 260 लीटर विदेशी शराब जब्त की। एसडीपीओ वशी अहमद ने बताया कि पुलिस ने सूचना के आधार पर छापामारी अभियान चलाया। छापेमारी अभियान में पुलिस बलों ने 375 एमएल के 692 बोतल विदेशी शराब जब्त की। शराब कारोबारी भागने में सफल रहा। उन्होंने कहा कि राज्य में शराब की बंदी होने के बावजूद कुछ लोग शराब तस्करी करने का काम कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने लगातार छापामारी एवं सघन जांच अभियान चलाने की बात कही। साथ ही उन्होंने आ‌र्म्स लेकर घूमने वाले आरोपियों पर कड़ी नजर बनाए रखने की बात कही। छापामारी छल में ओपी अध्यक्ष त्रिभुबन पाण्डे, पुअनि विनयशंकर प्रसाद, सअनि विजय कुमार, सुनील कुमार सहित अन्य शामिल थे।