Kosi Live-कोशी लाइव सुपौल:घरेलू कलह के बाद पति ने केरोसिन छिड़क पत्नी को जिंदा जला डाला - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, November 13, 2019

सुपौल:घरेलू कलह के बाद पति ने केरोसिन छिड़क पत्नी को जिंदा जला डाला

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
अक्की।
सुपौल सदर थाना क्षेत्र के चकला निर्मली वार्ड 7 में सनकी पति श्रवण सुतिहार ने पत्नी मंजू देवी(20) पर केरोसिन छिड़क आग लगाकर जिंदा जला डाला। साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को रातभर घर में छुपाकर रखा। सूचना मिलने पर बुधवार की सुबह पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। तफ्तीश के दौरान पुलिस को जब इस बात का चला कि हत्या श्रवण ने की है तो उसे गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया। मामले में मृतका के मायकेवालों ने श्रवण पर घरेलू कलह में प्रताड़ित कर हत्या का आरोप लगाया है।
प्रतापगंज थाना क्षेत्र के बेलाही गांव निवासी मृतका की मां सुचिता देवी ने बताया कि उसका दामाद श्रवण सुतिहार अक्सर मंजू के साथ मारपीट कर प्रताड़ित करता था। मंगलवार को भी घटना से पहले उसके साथ मारा-पीटा। इसके बाद कमरे में बंद कर मंगलवार की शाम में ही किरोसीन छिड़ककर आग लगा दिया। घटना की जानकारी देर रात को हुई तो भागे-भागे वे सभी चकला निर्मली आए तो उनकी बेटी मंजू बुरी तरह झुलसी हुई थी। उधर, प्रभारी थानाध्यक्ष रामाशंकर ने बताया कि मृतका की मां के बयान पर केस दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना के बाद चकला निर्मली मोहल्ला के लोग सन्न हैं।