Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा:बैलदौर से भटकी बच्ची पहुंची महिषी - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, November 13, 2019

सहरसा:बैलदौर से भटकी बच्ची पहुंची महिषी

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
अक्की।
सहरसा। खगड़िया जिले के बैलदौर थाना क्षेत्र से भटकी एक बच्ची भागमणि कुमारी (12) बुधवार को महिषी पहुंच गई। जिसे चाइल्ड हेल्प लाइन के महिषी शाखा के कर्मी सुमन मिश्र एवं पुष्पा देवी द्वारा अपने देखरेख में महिषी थाना पर लाया गया। जहां से उसे सहरसा चाइल्ड लाइन भेज दिया गया। इस दौरान बच्ची से की गई पूछताछ की गई तो उसने अपने पिता का नाम विनोद भगत बताया। कहा कि उनके माता-पिता पंजाब में रहकर मजदूरी करते हैं। वह घर से भटक गई और यहां पहुंच गई। चाइल्ड लाइन द्वारा बच्ची के परिजनों का पता लगाया जा रहा है।