Kosi Live-कोशी लाइव सुपौल:54 कार्टन शराब सहित तीन धंधेबाज चढ़े पुलिस के हत्थे - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, November 13, 2019

सुपौल:54 कार्टन शराब सहित तीन धंधेबाज चढ़े पुलिस के हत्थे

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
अक्की।
सूत्र, प्रतापगंज(सुपौल): प्रखंड अन्तर्गत चिलौनी उत्तर पंचायत स्थित तीनटोलिया एवं बेलही गांव से बुधवार की सुबह 54 कार्टन नेपाली शराब के साथ तीन कारोबारी सहित हरियाणा नंबर की उजले रंग की कार को गिरफ्तार करने में बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। थानाध्यक्ष रजनीश कुमार केसरी ने बताया कि अलसुबह सूचना मिली कि तीनटोलिया मध्य विद्यालय के करीब सड़क किनारे एक उजले रंग की खड़ी कार में शराब लदा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस बल के साथ मध्य विद्यालय तीनटोलिया के पास खड़ी कार के समीप जैसे हीं पहुंचा तो वहां पर पहले से खड़ा तीन व्यक्ति पुलिस गाड़ी को देख भागने लगा। पुलिस बल के सहयोग से भाग रहे तीनों व्यक्ति को पकड़ कर खड़ी एचआर 26 एएच 4671 नंबर की गाड़ी की जांच की गई तो उसमें तीन प्लास्टिक के बोरा में दिलवाले सोफी नेपाली शराब रखा हुआ था। कार को जब्त करते हुए तीनों व्यक्ति से पूछताछ के क्रम में अपना परिचय बेलही गांव के वार्ड 3 निवासी प्रमोद रजक, अविनाश कुमार तथा रंजीत कुमार ग्राम गौरीपट्टी थाना भपटियाही का निवासी बताया। उनलोगों ने ओर शराब की बोरी प्रमोद रजक के यहां होने की बात कही। जब पुलिस के द्वारा प्रमोद रजक के घर छापेमारी की गई तो उसके घर से प्लास्टिक के 15 बोरी में बंधे 45 कार्टन दिलवाले सोफी नेपाली शराब बरामद की गई जिसे थाना लाया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि 54 कार्टन में 1620 बोतल 30 एमएल का दिलवाले नेपाली शराब प्लास्टिक की बोरी में बंधी थी। उक्त तीनों व्यक्ति पर उत्पाद एवं मद्य-निषेध अधिनियम 2016 के तहत आवश्यक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा जा रहा है। जबकि ठीक दो दिन पूर्व सोमवार को भी उक्त पंचायत में ही वार्ड नंबर 8 निवासी बिजौर यादव के दरवाजे से आठ कार्टन में रखे 305 बोतल नेपाली शराब बरामद की गई थी।