कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
काशनगर ओपी अन्तर्गत चौथम वासा में ट्रैक्टर चालक पर बदमाशों ने बुधवार की रात गोली चलायी। हालांकि, चालक बाल-बाल बच गया। गोलीबारी के भय से वह खेत में ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया।
जानकारी के अनुसार काशनगर ओपी क्षेत्र के बथू वासा गांव निवासी रणबीर मंडल उर्फ राणा मंडल बांसबाड़ी के समीप बुधवार की रात ट्रैक्टर से खेत की जुताई कर रहा था इसी दौरान नकाबपोश बदमाशों ने उसपर तीन गोली फायर किया गया। हालांकि, गोली चालक को नहीं लगी। वह ट्रैक्टर खेत में ही छोड़कर भाग गया।
