Kosi Live-कोशी लाइव SAHARSA NEWS:खुशखबरी: सहरसा से सुपौल के बीच एक से दौड़ेगी ट्रेन - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, November 29, 2019

SAHARSA NEWS:खुशखबरी: सहरसा से सुपौल के बीच एक से दौड़ेगी ट्रेन

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

सहरसा से सुपौल के बीच ट्रेन सेवा शुरू होने का पौने तीन साल से अधिक का इंतजार खत्म होगा। सहरसा से सुपौल के बीच एक दिसंबर से ट्रेन दौड़ेगी।
अभी सहरसा से गढ़ बरुआरी जाने वाली ट्रेन का ही विस्तार कर सुपौल तक चलाई जाएगी। इलेक्ट्रॉनिक सिग्नल सिस्टम से गढ़ बरुआरी-सुपौल रेलखंड के जुड़ने और अधिक कोच संख्या ठहराव वाली प्लेटफॉर्मों का सुपौल में निर्माण कार्य पूरा होने के बाद ट्रेनों की संख्या बढ़ेगी।
समस्तीपुर मंडल के वरिष्ठ परिचालन प्रबंधक (सीनियर डीओएम) अमरेश कुमार ने कहा कि यात्रियों की सुविधा के लिए एक दिसंबर से सहरसा से सुपौल तक ट्रेन सेवा बहाल की जाएगी। सहरसा से गढ़ बरुआरी तक चलने वाली पैसेंजर ट्रेन का अभी सुपौल तक विस्तार किया जाएगा।
सीनियर डीओएम ने कहा कि अभी सहरसा से गढ़ बरुआरी तक दो फेरा पैसेंजर ट्रेन चलती है। सुपौल तक विस्तार किए जाने के बाद चार फेरा पैसेंजर ट्रेन सहरसा-सुपौल के बीच चलेगी। दो ट्रिप सहरसा से सुपौल और दो ट्रिप सुपौल से सहरसा के बीच ट्रेन चलेगी। रात में सहरसा और सुबह में सुपौल से ट्रेन चलेगी। ट्रेन परिचालन की समय सारिणी तय की जा रही है। जल्द ही उसे जारी कर दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि बड़ी रेललाइन में परिवर्तित हुई नवनिर्मित गढ़ बरुआरी-सुपौल रेलखंड पर ट्रेन सेवा बहाल होने को लेकर एक दिसंबर को जनप्रतिनिधियों के हाथों उद्घाटन कराया जायेगा। सूत्रों की माने तो वन ट्रेन वनली सिस्टम के तहत बहाल होने वाली ट्रेन परिचालन के दौरान सहरसा-सुपौल रेलखंड पर डेमू ट्रेन का परिचालन बहाल हो सकता है। रात में सुपौल स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन रुकेगी। रात में रुकी ट्रेन ही सुबह में सहरसा के लिए खुलेगी।
रेलवे की तैयारी तेज टिकट काउंटर चालू करने को लगाया वी सेट : सहरसा से सुपौल के बीच एक नवंबर से ट्रेन परिचालन शुरू करने को लेकर रेलवे की तैयारी तेज हो गई है। गढ़ बरुआरी से सुपौल बीच के स्टेशनों पर पैनल, टिकट काउंटर को चालू करने की व्यवस्था की जा रही है। समस्तीपुर मंडल के एसीएम फैजान अनवर, डीसीआई राजेश रंजन श्रीवास्तव और टेलीकॉम इंस्पेक्टर अमित कुमार सुमन की मॉनिटरिंग में कर्मियों द्वारा बुधवार की रात सुपौल स्टेशन के बिल्डिंग पर वी सेट लगाया गया। जिससे सेटेलाइट के जरिए यूटीएस और आरक्षित टिकट काउंटर पर टिकट बनेगा।