कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
पतरघट प्रखंड के विशनपुर पंचायत की कमलजरी गोठ वार्ड 10 के केंद्र संख्या 96 पर चयनित सेविका का प्रमाणपत्र फर्जी निकला।
चयनित सेविका वीणा कुमारी पति चंद्रदेवव यादव ने दूसरे के नाम प्रमाणपत्र को अपने नाम कर आवेदन किया था।
चयन में अनिमितता बरतने के खिलाफ दूसरी आवेदिका गुड़िया कुमारी ने डीपीओ कार्यालय में वाद दायर की थी। वाद में कहा गया था कि चयनित सेविका द्वारा राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय शिक्षण संस्थान द्वारा निर्गत प्रमाणपत्र फर्जी है। वह प्रमाण पत्र किसी अंजू कुमारी के नाम से निर्गत है। इसके बाद डीपीओ द्वारा राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय शिक्षण संस्थान को प्रमाणपत्र जांच के लिए भेजा गया। जांच में संस्थान के मूल्यांकन निदेशक ने वीणा कुमारी के दस्तावेज विवरणी रिकार्ड से भिन्न पाया। इसके बाद डीपीओ ने चयनित सेविका के खिलाफ कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश सीडीपीओ को दिया। इसके साथ अंतिम मेधा सूची के द्वितीय अभ्यर्थी गुड़िया कुमारी पति चंचल कुमार को चयन पत्र निर्गत करने का निर्देश दिया गया है।
