Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा:बीपी मंडल गोलबंर ट्रके के धक्के से क्षतिग्रस्त - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, November 13, 2019

सहरसा:बीपी मंडल गोलबंर ट्रके के धक्के से क्षतिग्रस्त

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
अक्की।
सहरसा। सहरसा-मधेपुरा मुख्यमार्ग में बैजनाथपुर चौक पर बने बीपीमंडल गोलंबर को मंगलवार की मध्य रात एक ट्रक ने धक्का मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। ट्रक के धक्का से गोलंबर पर लगी स्ट्रीट लाईट का खंभा भी गिर गया है। जिसमें जिला प्रशासन द्वारा सीसीटीवी कैमरा लगवाया गया था। अनियंत्रित ट्रक के धक्का से बीपीमंडल गोलंबर के टूटने से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। सेवानिवृत शिक्षक कमलेश्वरी यादव, अधिवक्ता उमेश यादव, भारत यादव, संतोष कुमार ने कहा कि बीपीमंडल गोलंबर पर रातभर पुलिस की तैनाती रहती है। वावजूद धक्का मारनेवाले ओवरलोड ट्रक की पुलिस न तो पहचान कर पाई और न हीं पकड़ पाई है। स्थानीय लोगों एवं दुकानदारों ने कहा यह गोलंबर और बीपीमंडल की प्रतिमा बैजनाथपुर की पहचान है। इसके साथ छेड़छाड़ हमलोग कतई बर्दाश्त नही करेंगे। लोगों ने कहा कि गोलंबर पर और बगल के दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद फुटेज के आधार पर प्रशासन धक्का मारने वाले ट्रक की पहचान कर कार्रवाई करें।