कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
अक्की।
अक्की।
सहरसा। सदर थाना क्षेत्र के बैजनाथपट्टी गांव में घर में घुसकर महिला के साथ छेड़खानी करने व मारपीट करने का मामला सामने आया है। महिला नीलमचंद्र भारती ने पुलिस को दिये बयान में कहा है कि मैं घर में अकेली थी और बेड पर सो रही थी। इसी दौरान विजय यादव घर में घुस गया और छेड़छाड़ करने लगा। नींद खुलने पर हल्ला करने के बाद वो भाग गया और लौटकर सुनील यादव, चंदेश्वरी यादव के साथ आया और मारपीट कर छिनतई की और जख्मी कर दिया। ग्रामीणों के जुटने पर आरोपित भाग निकले।
-----
लैपटॉप, मोबाइल व नकद छीना।
,सहरसा: सदर थाना क्षेत्र के कृषि फार्म अगवानपुर के समीप न्यू कॉलोनी सहरसा निवासी कल्याण कुमार वर्मा से बदमाशों ने लैपटॉप, मोबाइल व नकद 15 सौ रुपये छीन लिया। थाना में दिए आवेदन में कहा है कि वो नवहट्टा से बाइक से घर आ रहे थे। कृषि फार्म पैक्स गोदाम के समीप दो बदमाश ने पीछे से बाइक में धक्का मारकर गिरा दिया। इसी दौरान बदमाश मेरा बैग लेकर भाग गया। जिसमें लैपटॉप, दो मोबाइल व अन्य कागजात थे। थानाध्यक्ष राजमणि ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।
-----
दो बाइक की चोरी
----
सहरसा: सदर थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों से चोरों ने दो बाइक की चोरी कर ली। गौतमनगर निवासी चंद्रदत्त झा ने दिए आवेदन में कहा है कि कला भवन के समीप बाइक लगाकर बैठक में शामिल होने चले गये थे। बैठक से लौटने के बाद बाइक गायब थी। वहीं कहरा ब्लॉक रोड निवासी विजयकांत कुमार ने बताया कि दुकान के पास वो बाइक लगाकर अपना काम करने के बाद नाश्ता करने चले गये थे। लौटने पर बाइक गायब थी। बाइक में 50 हजार नकद व बिजली बिल भी था। दोनों मामले की पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
