Kosi Live-कोशी लाइव खगड़िया:प्याज का कीमत पहुंचा आसमान पर,प्याज के रेटो की चर्चा जोरों पर - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, November 12, 2019

खगड़िया:प्याज का कीमत पहुंचा आसमान पर,प्याज के रेटो की चर्चा जोरों पर

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
रतुल कुमार सोनी की रिपोर्ट

 पंचायत समिति बोबिल से जुगेश कुमार प्रेस वार तालाब करते हुए प्याज कि महंगाई को देखते हुए जुगेश कुमार पंचायत समिति अपना विचार व्यक्त किए बेलदौर में जिस प्याज के कटने से लोगों के आंसू निकलते थे आज उसी प्याज को बिना काटे ही लोगों के आंसू निकल रहे हैं। जी हां बेलदौर के कोई क्षेत्र में ₹10 से लेकर ₹15 प्रति किलो बिकने वाली प्याज आज 60 रुपये से ₹80 प्रति किलो बिक रही है। दामों में बढ़ती कीमतों के कारण जहां मध्यवर्गीय लोगों की थाली से प्याज कम हो गई है।वही एक गरीब मजदूर की थाली से तो प्याज पूरी तरह से गायब हो गई है। उसके लिए प्याज खाना एक सपना रह गया है।ज्ञात हो कि पिछले कई दिनों से प्याज के दामों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है और आलम यह है कि धीरे-धीरे प्याज के दाम ₹80 पहुंच गए हैं। जिसके कारण आज लोगों की थाली से प्याज गायब हो गयी हैं। सब्जी मंडी के विक्रेता बताते हैं जब हम फुटकर विक्रेताओं को 50 व 60 रुपये प्रतिकिलो देते हैं तो बाजार में तो प्याज महंगी ही बिकेगी।क्योंकि कुछ प्याज खराब निकल जाती है उनका कहना यह भी है कि प्रतिदिन प्याज के दाम घटते बढ़ते रहते हैं और आने वाले समय में प्याज के दाम में कमी हो सकती है।क्योंकि नई प्याज की फसल मंडी में आ जाएगी।