कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
अक्की।
मधेपुरा। ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र के झंझरी गांव के समीप शुक्रवार की शाम ऑटो और बाइक की टक्कर में बाइक पर सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जानकारी अनुसार गायत्री देवी एवं मीनाक्षी देवी अशोक मंडल के साथ बाइक से ग्वालपाड़ा जा रही थी। इसी दौरान पीछे से आ रही बिना नंबर के एक ऑटो ने टक्कर मार दी। इसमें दोनों महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। दोनों जख्मी को स्थानीय लोगों की सहायता से ग्वालपाड़ा पीएचसी में भर्ती कराया गया। पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। वहीं सूचना पर पुलिस ने ऑटो को जब्त कर आगे की कार्रवाई कर रही है।