Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा:सदर अस्पताल में बिचौलियों का दबदबा, चिकित्सकों ने डीएम से लगाई गुहार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, November 9, 2019

मधेपुरा:सदर अस्पताल में बिचौलियों का दबदबा, चिकित्सकों ने डीएम से लगाई गुहार

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
अक्की।
मधेपुरा। सदर अस्पताल में बिचौलियों के बढ़ते दखल से वहां के चिकित्सक व कर्मी परेशान है। बिचौलिए के बढ़ते मनमानी से त्रस्त होकर चिकित्सकों ने कर्मियों ने डीएम, एसपी और सिविल सर्जन को पत्र लिख मामले से अवगत कराया है। चिकित्सकों ने बताया कि सदर अस्पताल परिसर में नशे की हालत में पहुंच बिचौलिए चिकित्सकों एवं कर्मियों के साथ नोक झोंक कर अक्सर दु‌र्व्यवहार करता है। वहीं इलाज के लिए आए मरीजों को सदर अस्पताल से बहला फुसलाकर निजी क्लिनिक में ले जाया जाता है। चिकित्सकों ने कहा कि मरीजों को निजी क्लीनिक में जबरन ले जाने का विरोध करने पर दलालों के द्वारा धमकाया भी जाता है। जिलाधिकारी को दिए पत्र में चिकित्सक व कर्मियों ने कहा कि शाम होते ही बिचौलिए का आतंक शुरू हो जाता है। चिकित्सकों के द्वारा किसी मरीज को रेफर नही किये जाने के बावजूद मरीजों को बहला फुसलाकर निजी क्लीनिक में ले जाकर मरीजों का आर्थिक शोषण करता है। बिचौलिए की धमकी से भयभीत हैं चिकित्सक : नशे में धुत होकर आने वाले बिचौलिये के द्वारा चिकित्सक एवं कर्मियों के साथ नोक झोंक तो किया ही जाता है। साथ ही धमकी भी दिया जाता है। चिकित्सकों का आरोप है कि रात में अस्पताल आने वाले बिचौलिये के पास कई दिन हथियार भी देखा गया है। जिस वजह से चिकित्सक एवं कर्मियों में भय का माहौल कायम है। भय के माहौल में चिकित्सकों एवं कर्मियों को कार्य करने में असहज महसूस कर रहें हैं।

चिकित्सक ऐसी स्थिति में किसी भी समय कोई अप्रिय घटना की आशंका से डरे हुए हैं। डीएम से की कार्रवाई की मांग : डीएम को दिए पत्र में चिकित्सकों ने बिचौलिए खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की है। चिकित्सकों का कहना है कि भयमुक्त होकर अस्पताल के चिकित्सक व कर्मी अपने कार्य का निर्वहन कर सके। आवेदन पर हस्ताक्षर करने वाले चिकित्सकों में अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. सुमन कुमार झा, डॉ. ओम नारायण, डॉ. पवन कुमार, डॉ. अभिनाश कुमार, डॉ. बी के गुप्ता, डॉ. विनीत कुमार भारती, डॉ. रवि रंजन प्रकाश, डॉ. जाहिद अख्तर, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. डीपी गुप्ता, डॉ. सरसिज नयनम, डॉ. के के दास, डॉ. फूल कुमार, डॉ. कुमार अनुपम, डॉ. यश शर्मा, डॉ. कुमार संदेश, डॉ. महाश्वेता, डॉ. कुमारी पल्लवी सहित अन्य चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मी शामिल हैं।