कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
अक्की।
अक्की।
सहरसा। बसनही थाना क्षेत्र के जमुनियां-पचाढ़ी मुख्य मार्ग में मकड़री गांव स्थित पुलिया के समीप मंगलवार की रात दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने एक मोटर साइकिल सवार के साथ मारपीट कर नकद, मोबाइल सहित बाइक लूट लिया। पीड़ित मकड़री गांव निवासी तरुण मेहता ने बसनही थाने में आवेदन देकर घटना की जानकारी दी है। जबकि उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है।
पीड़ित ने अपने आवेदन में बताया है कि मंगलवार की रात जमुनियां से अपने घर मकड़री अपनी टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल से लौट रहे थे। पचाढ़ी-मकड़री मार्ग स्थित पुलिया के निकट दो मोटरसाइकिल पर सवार चार बदमाशों ने रोककर मारपीट करते हुए गंभीर रूप से घायल कर दिया। उन्होंने बताया कि बदमाशों ने उनके पास से 29 सौ रुपये नकद, एक मोबाइल व मोटरसाइकिल लूट लिया। मारपीट से घायल तरुण मेहता को परिजनों व पुलिस के सहयोग से इलाज के लिए सोनवर्षा राज पीएचसी लाया गया। जहां चिकित्सक ने समुचित इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा रेफर कर दिया गया। बसनही थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।
