कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
अक्की।
सहरसा। थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग जगहों पर बुधवार को सड़क दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह जीरो माइल सौरबाजार मोड़ पर ट्रक एवं सुधा दूध वाहन में सीधी टक्कर हो गई। जिसमें दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए । इस दुर्घटना में सुधा दूध वाहन के चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। दूसरी घटना विश्वकर्मा चौक बेलहा के समीप हुई। मोटरसाइकिल व ट्रैक्टर की टक्कर में मोटरसाइकिल सवार चंदनपुर मधेपुरा निवासी विवेक कुमार एवं परसाहा सहरसा निवासी शंकर यादव गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों जख्मी को पीएचसी सौरबाजार में भर्ती कराया, जहां से गंभीर स्थिति देखते हुए चिकित्सक ने सहरसा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया है।
सड़क पार करने के दौरान हुआ हादसा, 12.4 किमी पर अंडरव्रिज की मांग पूरी नहीं होने से हो रही हैं घटनाएं
अक्की।
सहरसा। थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग जगहों पर बुधवार को सड़क दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह जीरो माइल सौरबाजार मोड़ पर ट्रक एवं सुधा दूध वाहन में सीधी टक्कर हो गई। जिसमें दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए । इस दुर्घटना में सुधा दूध वाहन के चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। दूसरी घटना विश्वकर्मा चौक बेलहा के समीप हुई। मोटरसाइकिल व ट्रैक्टर की टक्कर में मोटरसाइकिल सवार चंदनपुर मधेपुरा निवासी विवेक कुमार एवं परसाहा सहरसा निवासी शंकर यादव गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों जख्मी को पीएचसी सौरबाजार में भर्ती कराया, जहां से गंभीर स्थिति देखते हुए चिकित्सक ने सहरसा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया है।
ट्रैक्टर की चपेट में आने से बालक की मौत
सहरसा। बुधवार को सहरसा से गड़ौल की ओर जा रही सीमेंट लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से गड़ौल निवासी शंभू पासवान का पुत्र कृष्णा पासवान (14) की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। जानकारी के अनुसार बच्चा अपने दादा बेचू पासवान की दुकान पर दादा से भेंटकर घर जाने के लिए सड़क पार करने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान सहरसा की ओर से आ रही ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों के प्रयास से ट्रैक्टर बीआर 19 एफ 1715 के चालक को पकड़ लिया। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जलई ओपी अध्यक्ष अरविद मिश्रा ने बताया कि ट्रैक्टर को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया गया है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण के दौरान गड़ौल के ग्रामीणों द्वारा 12.4 किमी पर अंडरपास बनाने की मांग की गई थी। लेकिन मांगों को अनसुना कर दिया गया। अंडरपास के अभाव में इस स्थल पर लोग अक्सर दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। ग्रामीणों ने पीड़ित के परिजनों को आपदा राहत कोष से मुआवजा देने की मांग की।
--ब्लर्ब --