कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
अक्की।
सहरसा। रविवार की रात थाना के सामने सत्यम टेलीकॉम मोबाइल दुकान से लाखों की चोरी मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं होने और जमादार अजय कुमार सिंह पर कार्रवाई नहीं किए जाने के विरोध में बुधवार को लोगों ने थाना के समीप एसडीपीओ मृदुला कुमारी का पुतला फूंका। लोगों का कहना था कि जमादार द्वारा दुर्व्यवहार और गाली-गलौज को लेकर मंगलवार को सड़क जाम किया गया था। जिसमें एसडीपीओ मृदुला कुमारी द्वारा जमादार के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया गया था परंतु, 24 घंटे बीतने के बावजूद अबतक कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिससे आक्रोशित दुकानदारों द्वारा थाना के सामने एसडीपीओ मृदुला कुमारी का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन करते हुए प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी की। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे जाप नेता पुनपुन यादव ने कहा कि चोरी की घटना के 72 घंटे बीतने को है पर अब तक पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। मंगलवार को हमलोगों ने सड़क जामकर प्रशासन के विरोध किए थे और दुर्व्यवहार करने वाले एएसआइ कि निलंबित की मांग की गई थी। जिस पर एसडीपीओ द्वारा कार्रवाई करने का आश्वासन देकर जाम को छुड़वाया गया था पर अब तक दोषी एएसआइ को निलंबित नहीं किया गया। जिससे सभी लोग आहत हैं। जबतक दोषी एएसआइ को निलंबित नहीं किया जाता तबतक हमारा आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शन में सिटू चौधरी, पिटू चौधरी, रविशर यादव, बिरजू यादव, अमित कुमार भगत, अमित जायसवाल, संजय गुप्ता, शैलेश कुमार, अभिनाश यादव, अरविद कुमार, बंटी कुमार, गौरव कुमार, राजू कुमार, मंगल कुमार, दिनेश कुमार, मिथिलेश कुमार, राजकिशोर कुमार, द्रवेश यादव, मुकेश कुमार, डब्लू कुमार, अनिल पोद्दार, सज्जन कुमार साह, पवन कुमार साह, धर्मराज पोद्दार, छोटू कुमार आदि मौजूद रहे।