कोशी लाइव_नई सोच नई खबर:
सहरसा। पूर्ण शराबबंदी के बावजूद बसनही थाना में पदस्थापित सअनि अशोक राम द्वारा शराब का सेवन किए जाने का एक गंभीर आरोप लगाए जाने का एक वायरल वीडियो सामने आया है। दरअसल वायरल वीडियो में बसनही थाना कांड संख्या 11/19 मामले में न्यायालय से बेल पर रिहा हुए मनोज मंडल बसनही थाना परिसर में ही किसी शख्स से बातचीत कर रहा है। जिसमें खुद को बसनही थाने में पदस्थापित सअनि अशोक राम साथ बैठकर शराब पीने का जिक्र कर रहा है। इतना ही नहीं वायरल वीडियो में शख्स यह भी दावा कर रहा है कि उस वक्त उमर नामक व्यक्ति सहित पुलिस बल भी मौजूद था। जिसके साथ भी बैठकर शराब का सेवन हुआ है। वायरल वीडियो में यह भी बताया जा रहा है कि हत्याकांड वाली दिन यह शराब पार्टी सुबह 4-5 बजे सुबह से ही चल रही थी। हालांकि पूरे वीडियो में आइजी और डीआइजी तक एक आवेदन दिए जाने का भी जिक्र किया जा रहा है और आवेदन दिए जाने के मामले में छुपाए गए राज खोले जाने की भी बात कही जा रही है। वायरल वीडियो के बाबत बसनही थानाध्यक्ष मनोज प्रसाद सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो मामले की कोई जानकारी नहीं है।