कोशी लाइव_नई सोच नई खबर:
सहरसा। कैश क्रेडिट ऋण ससमय वापस नहीं करने वाली सहकारी समितियों को डिफाल्टर (व्यक्तिक्रमी) की श्रेणी में मानते हुए डीसीओ ने संबंधित समिति के अध्यक्ष व प्रबंध समिति सदस्य को चुनाव से वंचित कर दिया है। जिला सहकारिता पदाधिकारी सैयद मशरूक आलम ने यह कार्रवाई निबंधक सहयोग समितियां पटना के पत्र के आलोक में किया है। डीसीओ ने बिहार राज्य सहकारी अधिकोष लिमिटेड शाखा बीहट बेगुसराय द्वारा विभिन्न परियोजनाओं में कैश क्रेडिट की ऋण वापस नहीं करने के मामले में उपलब्ध कराए गए जिला के डिफाल्टर समिति की प्राप्त सूची के आधार पर किया है।
--------------
26 समिति के अध्यक्ष व 286 प्रबंध समिति सदस्य होंगे चुनाव से वंचित
---------------
सहकारी अधिकोष लिमिटेड बीहट द्वारा उपलब्ध कराई गई सूची में जिन समितियों का नाम है,उसमें सिमरीबख्तियारपुर प्रखंड के धनुपरा के अध्यक्ष एवं सभी प्रबंध समिति सदस्य को डिफाल्टर घोषित किया गया है। इसी प्रकार सिमरीबख्तियारपुर प्रखंड के घोघसम के अध्यक्ष सिधु यादव एवं सभी 11 प्रबंध समिति सदस्य, भटौनी के अध्यक्ष अरूण यादव एवं प्रबंध समिति सदस्य बख्तियारपुर दक्षिणी शहरी पैक्स के अध्यक्ष चन्द्रशेखर भगत एवं प्रबंध समिति सदस्य, बघवा पैक्स के अध्यक्ष पंकज झा, सलखुआ प्रखंड अन्तर्गत सलखुआ प्रखंड अध्यक्ष रतिलाल यादव, बनमा इटहरी प्रखंड के बनमा इटहरी व्यापार मंडल अध्यक्ष, सौरबाजार प्रखंड के रौताखेम पैक्स अध्यक्ष अजय कुमार, का़ंप पूर्वी पैक्स अध्यक्ष जयप्रकाश यादव, गम्हरिया पैक्स अध्यक्ष चन्देश्वरी यादव, पतरघट प्रखंड के गोलमा पश्चिम पैक्स अध्यक्ष जयमोहन झा, विशनपुर पैक्स अध्यक्ष अखिलेश कुमार, पामा पैक्स अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, सोनवर्षा प्रखंड के बरैठ पैक्स अध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार धीरज, देहद पैक्स के गवेन्द्र कुमार सिंह, सरौनी मधेपुरा पैक्स के मृत्युंजय नारायण झा, सत्तरकटैया प्रखंड के पंचगछिया पैक्स अध्यक्ष संतलाल राय, औकाही पैक्स के पिकी कुमारी, पुरीख पैक्स के रामकृष्ण यादव, भेलवा पैक्स के बीरेन्द्र यादव, बारा पैक्स के अरूण कुमार झा, नवहट्टा प्रखंड के मुरादपुर पैक्स के सुशील कुमार झा, डरहार पैक्स के शिवकुमार यादव, पस्तपार पैक्स के शिवकुमार यादव, महिषी प्रखंड अन्तर्गत पस्तवार पैक्स के अध्यक्ष राममिलन पासवान, कहरा प्रखंड अन्तर्गत बनगांव पूर्वी पैक्स की सुमित्रा देवी और इन पैक्सों के प्रबंध समिति सदस्यों को डिफाल्टर मानते हुए इनलोगों को चुनाव से वंचित कर दिया गया है। कहरा प्रखंड अन्तर्गत दिवारी पैक्स अध्यक्ष के डिफाल्टर पैक्स अध्यक्ष रामप्रवेश सिंह की मृत्यु हो गई, जबकि इस समिति के सभी प्रबंध समिति सदस्यों कोचुनाव लड़ने से वंचित कर दिया गया है।
------------------
जो सहकारी समितियां डिफाल्टर की श्रेणी में है, उसके अध्यक्ष एवं प्रबंध समिति सदस्यों को चुनाव लड़ने से वंचित कर दिया गया है। ध्यान रखा जाएगा कि इस समितियों के परिवार के सदस्य भी चुनाव नहीं लड़े। कैश क्रेडिट की राशि जमा करने तक ये लोग डिफाल्टर की श्रेणी में रहेंगे।
सैयद मशरूक आलम
डीसीओ, सहरसा।
