Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा:होटल कोसी निवास में छापेमारी, युवक युवतियां हिरासत में - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, November 9, 2019

सहरसा:होटल कोसी निवास में छापेमारी, युवक युवतियां हिरासत में

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
अक्की।
शहर के बंगाली बाजार स्थित होटल कोसी निवास में शुक्रवार की शाम हुई छापेमारी में तीन जोड़े को संदेहास्पद अवस्था में पुलिस ने हिरासत में लिया है। राज्य मुख्यालय के निर्देश पर शहर के कई अन्य होटलों में भी भारी संख्या में पुलिस बलों साथ छापेमारी की गयी।
मिली जानकारी के अनुसार राज्य मुख्यालय के निर्देश पर शुक्रवार की शाम एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी, सदर थानाध्यक्ष राजमणि काफी संख्या में पुलिस जवानों के साथ होटल कोसी निवास पहुंचे। एक एक कर सभी कमरों की तलाशी ली गयी। इस क्रम में एक कमरे से दो जोड़े अल्पवयस्क युवक व युवतियों को संदेहास्पद अवस्था मे ंपकड़ा गया।
वहीं एक अन्य कमरे से एक युगल जोड़ी को भी पुलिस ने हिरासत में लिया। इसके बाद पुलिस टीम ने शंकर चौक पर होटल एम्बेसी, चांदनी चौक के समीप संगम विहार, होटल प्रिंस, आनंद होटल व स्टेशन के समीप अन्य होटलों में भी छापेमारी की। लेकिन इन होटलों में पुलिस को कुछ भी हाथ नही लगा। छापेमारी में धराए तीनों जोड़े को सदर थाना ले आकर पुलिस पूछताछ कर रही है। छापेमारी में सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार, कामाख्या प्र. सिंह सहित महिला पुलिसकर्मी भी शामिल थी।
मालूम हो कि शहर के कई होटलों खासकर स्टेशन के आसपास स्थित होटलों में अवैध देह व्यापार का धंधा चलाया जाता है। बगैर उचित पहचान के ऐसे होटल संचालकों द्वारा कुछ घंटों के लिए भी मनमानी कीमत लेकर कमरा उपलब्ध करवा दिया जाता है। बीते 14 जुलाई को होटल रीजेंट में हुई छापेमारी में लगभग एक दर्जन पुरुष व महिलाओं को पुलिस छापेमारी में गिरफ्तार किया गया था। लेकिन छापेमारी के बाद रूटीन जांच नही होने से होटलों में ये अवैध धंधा फल फूल रहा है।