कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
अक्की।
अक्की।
चोरों ने सदर थाना क्षेत्र के कैलाश पुरी मुहल्ला में दो घरों को निशाना बनाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है।
शहर के वार्ड 34 कैलाश पुरी निवासी दीपक कुमार ने बताया कि गुरुवार की देर चोरों ने आवास में लगी अपाचे बाइक, लैपटॉप और 96 सौ रुपए चोरी कर लिया। वहीं मनोज कुमार के घर में चोरों ने छत के रास्ते अंदर प्रवेश कर मोबाइल फ़ोन, 13 हजार रुपये दस भरी का चांदी का पायल और दस ग्राम सोने के कान का झूमका चोरी कर लिया।जिस रास्ते चोर आया उस गली में उसका जूता मिला है।
पीड़ित लोगों ने सदर थाना में आवेदन देकर कार्रवाई करने की मांग की है । वहीं बढ़ती चोरी की घटना से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। इससे पूर्व भी इस मुहल्ले में चोरी की घटना हो चुकी है। जानकारी हो की छठ पर्व के दौरान व आसपास चोरों ने कई चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है।
