कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
सिंटू यादव।
सहरसा। थाना क्षेत्र के अर्राहा गांव में बुधवार को बिजली करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार अर्राहा गांव निवासी 65 वर्षीय समोली साह बहियार से मवेशी का चारा लेकर आ रहा था। उसी दौरान लटके तार के चपेट में आ जाने के कारण घटना स्थल पर उनकी मौत हो गयी। मौत से आक्रोषित लोगों ने बैजनाथपुर-सोनवर्षा मुख्य मार्ग के अर्राहा गांव के समीप सड़क जाम कर दिया। इस दौरान बिजली विभाग के खिलाफ भी नारेबाजी की गई। लोग जर्जर तार को दुरुस्त कराने की मांग कर रहे थे। जबकि मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की। करीब एक घंटे तक जाम रहने से आवागमन बाधित हो गया। जाम की सूचना मिलने पर अंचल अधिकारी श्रीनिवास, थाना अध्यक्ष जयशंकर प्रसाद पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर सड़क जाम समाप्त करवाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सहरसा भेज दिया।