Kosi Live-कोशी लाइव सुपौल। भैंसा ने किशोरी को पटक कर मार डाला, घर में मचा कोहराम - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, November 28, 2019

सुपौल। भैंसा ने किशोरी को पटक कर मार डाला, घर में मचा कोहराम

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

सुपौल में भैंसा ने किशोरी को पटक कर मार डाला, घर में मचा कोहराम। घटना जिले के प्रतापगंज थाना क्षेत्र के तेकुना पंचायत में गुरुवार की सुबह उस समय की है जब किशोरी धान काटने जा रही थी। 
जानकारी के मुताबिक तेकुना पंचायत निवासी महेश कुसियैत की बेटी रीतु कुमारी (16)  गुरुवार की सुबह अपने घर से पश्चिम खेत में धान काटने जा रही थी। अभी वह अपने खेत पहूंची भी नहीं थी कि रास्ते में एक भैंसे ने उसे खदेड़ कर अपनी सींग से उठाकर जमीन पर पटक दिया। रीतु चिल्लाते हुए जमीन पर गिरते ही बेहोश हो गयी। 
पास के खेत में काम कर रहे महानन्द कुसियैत और अशौक कुसियैत दौड़ कर जब तक आते भैंसा भाग चुका था। जमीन पर बेसुध पड़ी रीतु को लोगों ने आवाज दी तो उसके नहीं बोलने पर लोगों को शंका हुई। घटना की खबर रीतु के परिवार के लोगों को लगते ही वे सभी भागकर घटनास्थल पर पहूंचे। 
जवान बेटी की असामायिक मौत से परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। रितु वर्ग दस की छात्रा थी। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर जा कर जांच की।