कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
अक्की।
पूर्व प्रमुख कि गोली मारकर हत्या करने की सूचना पर घटनास्थल पहुंच एसपी राकेश कुमार ने हत्याकांड का जायजा लिया। उन्होंने घटना को अंजाम देने वाले सभी बदमाशों की शीघ्र गिरफ्तारी कर सख्त से सख्त सजा दिलाने का भरोसा मृतक परिजनों को दिया। एसपी ने हत्याकांड में शामिल सभी हत्यारों की 24 घंटे के अंदर गिरफ्तारी करने का सख्त निर्देश दिया है।
अक्की।
सहरसा। पूर्व प्रमुख सह जदयू के निवर्तमान प्रखंड अध्यक्ष विनोद भगत की गोलियों से छलनी तक बाजार में हुई हत्या से लोग सहमे हुए हैं। घटना के बाद से पटौरी बाजार की दुकानें बंद हो गई थी जो दूसरे दिन बुधवार को भी बंद रही। वहीं पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने घटनास्थल का जायजा लिया और बदमाशों की जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दिया। घटनास्थल से पुलिस ने 7.65 एमएम का छह खोखा बरामद किया है। घटना को लेकर दिनभर चर्चा होती रही। ----
24 घंटे में गिरफ्तारी का दिया निर्देश
---
----
दिनभर बंद रही सभी दुकानें
---
पूर्व प्रमुख हत्याकांड से आक्रोशित लोगों ने घटना के दूसरे दिन बुधवार को भी पटोरी बाजार के सभी दुकानें बंद करवा अपनी आक्रोश जताया। लोग हत्यारों की गिरफ्तारी शीघ्र करने की मांग पुलिस प्रशासन से कर रहे थे। हालांकि अन्य दिनों की भांति ही वाहनों का परिचालन जारी रहा।
----
हत्या में शामिल बदमाशों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी की जा रही है। घटनास्थल से 7.65 एमएम गोली का छह खोखा बरामद किया गया है।
रणवीर कुमार, थानाध्यक्ष, बिहरा
