Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा:सौरबाजार बीडीओ ने दिया योगदान - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, November 6, 2019

सहरसा:सौरबाजार बीडीओ ने दिया योगदान

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
अक्की।
सहरसा। सौरबाजार प्रखंड की नवपदस्थापित बीडीओ सोनिया ढनढनिया ने बुधवार को अपना योगदान दिया। योगदान देने के बाद बीडीओ ने कहा कि प्रखंड में विकास कार्य को गति देना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। विधवा महिला को लक्ष्मीबाई पेंशन समेत अन्य सरकारी सुविधा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। सभी योजनाओं की सफलता के लिए प्रखंड के लोगों का सहयोग मिलना काफी जरूरी है। हालांकि प्रभारी बीडीओ रचना भारतीय से प्रभार का आदान-प्रदान नहीं हुआ। मौके प्रखंड प्रमुख नजमुल निशा, उपप्रमुख संजय यादव, पंचायत समिति सदस्य डा. कपिलदेव कुमार, संजू देवी, नारायण यादव, शिवशंकर साह, प्रमुख प्रतिनिधि नूर आलम, मुखिया प्रतिनिधि अनिल पासवान समेत प्रखंड कर्मी उपस्थित थे। एक माह के अन्दर पुलिस ने 1750 लीटर शराब बरामद किया
सौरबाजार (सहरसा) संवाद सूत्र
पुलिस के लगातार निगरानी के बाबजुद शराब कारोबारियो पर लगाम नहीं लग रहा है, थाना क्षेत्र में अवेध शराब कारोबार करने वालो की संख्या में बढोतरी होने लगी है, पुलिस ने बिते एक माह के अन्दर तीन अलग-अलग जगह पर छापामारी कर 1750 लीटर शराब बरामद किया है, शराब के साथ दो लोगो को भी गिरफ्तार किया है, जानकारी के अनुसार अक्टूवर माह में पुलिस ने भगवानपुर गांव में छापामारी कर 1450 लीटर शराब बरामद किया, अक्टूवर माह में ही सिलेट गांव में दो सौ लीटर शराब के साथ दो लोगो को गिरफ्तार किया गया, बिते मंगलवार को भवटिया गांव में पुलिस ने 62 लीटर शराब बरामद किया, लगातार छापामारी में शराब बरामद किया जा रहा है, उसके बाबजुद भी इस कारोबारियो पर कोई असर नहीं हो रहा है, पुलिस के काफी दबाब के बाबजुद शराब के धंधे करने वाले लोगो पर डर का साया नहीं है, लगातार थाना क्षेत्र में पुलिस शराब बरामद कर रही है, इससे जुड़े लोगो की गिरफ्तारी भी हो रही है, लेकिन कूछ लोग इस धंधे से बाज नहीं आ रहे हैं।