Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा:चोरी के वाहन के साथ दो महिला समेत तीन गिरफ्तार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, November 13, 2019

सहरसा:चोरी के वाहन के साथ दो महिला समेत तीन गिरफ्तार

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
अक्की।
सहरसा। सदर थाना क्षेत्र के पटुआहा शर्मा में छापेमारी कर पुलिस ने चोरी के वाहन, देशी व विदेशी शराब के साथ दो महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया। इनलोगों के पास से 18 हजार रुपए नकद की भी बरामदगी हुई है। मामले में चार लोगों को नामजद आरोपित किया गया है।
सदर थानाध्यक्ष राजमणि ने बताया कि पटुआहा शर्मा टोला निवासी शिवन शर्मा व मनोज शर्मा के यहां भारी मात्रा में अवैध तरीके से शराब का कारोबार करने की सूचना मिली थी। जिस आलोक में टीम के साथ वहां छापेमारी की गई। तलाशी के दौरान शिवन शर्मा के यहां एक महिला बेड पर बैठी हुई थी जो अपना नाम फुदूर देवी बताई। उसी बेड के नीचे से दो कार्टन झारखंड निर्मित देशी शराब बरामद किया गया। दूसरे कमरे की तलाशी ली गई तो उस कमरे में भी एक महिला बेड पर लेटी हुई थी। उसने पूछताछ में अपना नाम रुणा देवी बताया। कमरे की तलाशी लेने के दौरान एक कार्टन देशी शराब बरामद किया गया। महिला सिपाही द्वारा जब रुणा देवी की जांच की गई तो उसके पास से 18 हजार रुपये बरामद हुआ। महिला ने बताया कि यह रुपया एक शराब कारोबारी ने इनके पति शिवन शर्मा को दिया था जो उनके पास रखा हुआ है। तलाशी के क्रम में दरवाजे पर रखी बोलेरो की जांच की गई तो इंजन नंबर पंच किया गया हुआ था। जिससे प्रथम द्रष्टया गाड़ी चोरी की प्रतीत होने पर जांच की गई तो गाड़ी के सीट पर रखा एक कार्टन देशी शराब बरामद किया गया। जबकि मनोज शर्मा के घर के तलाशी के दौरान 10 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। उन्होंने कहा कि मामले में दोनों महिला के अलावा मनोज शर्मा को गिरफ्तार किया गया। जबकि शिवन शर्मा भागने में कामयाब रहा। इस मामले में उक्त चारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।