Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा:राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार से सम्मानित होंगे अमरपुर के मुखिया - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, October 21, 2019

सहरसा:राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार से सम्मानित होंगे अमरपुर के मुखिया

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
अक्की।
सहरसा। अमरपुर पंचायत की मुखिया लक्षण राम का चयन राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार के लिए किया गया है। यह पुरस्कार आगामी 23 अक्टूबर को भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय द्वारा दिल्ली में प्रदान किया जाएगा। देश के कुल 70 चयनित पंचायत के मुखिया में सहरसा जिले से पांच मुखिया का चयन किया गया है। जिसमें काशिमपुर के मुखिया गुंजन देवी, काशनगर के मुखिया डॉ. शैलेंद्र, रायपुरा के मुखिया राजकुमार चौधरी, अमरपुर के लक्षण राम सहित पांच का चयन किया गया है। इन पांचों मुखिया के चयन से संबंधित पत्र बिहार सरकार के पंचायती राज विभाग के निदेशक चंद्रशेखर सिंह ने भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय नई दिल्ली के संयुक्त सचिव डॉ. संजीव पटजोशी को भेजा है। अमरपुर पंचायत की मुखिया लक्षण राम ने बताया कि विगत कुछ माह पूर्व पंचायती राज विभाग के अधिकारियों द्वारा पंचायत सरकार भवन पहुंचकर निरीक्षण किया गया था। जिसमें सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवा, कबीर अंत्येष्टि, शिक्षा, दलित परिवारों का विकास, महिला उत्थान, पंचायत कार्यालय को क्रियाशील करने, पेयजल, स्वच्छता, जल निकासी आदि से संबंधित योजनाओं के क्रियान्वयन में उत्कृष्ट प्रदर्शन पाया गया था। बताया कि सरकार द्वारा चलाए जा रही सभी योजनाओं को धरातल पर लाने का प्रयास किया गया है। जिससे पंचायत चहुमुंखी विकास की ओर अग्रसर है। इसी प्रदर्शन को लेकर राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार के लिए जनप्रतिनिधियों का चयन किया गया है।